Telangana Election Result

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री का नाम, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है, 2024 में मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री कौन है

मध्यप्रदेश में हाल ही में 2023 विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए साथ ही विधानसभा चुनाव रिजल्ट की घोषणा भी हो गयी है। 13 दिसम्बर 2023 को मध्यप्रदेश में नये मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव ने शपथ ग्रहण किया है। मध्यप्रदेश में मोहन राज का आगाज हो गया है। 13 दिसम्बर 2023 को मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मोहन यादव के अलावा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में मोहन यादव जगदीश और राजेंद्र ने शपथ ली। लम्बे समय से नये मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा चल रही थी। यह बात 11 दिसम्बर 2023 को भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के साथ स्पष्ट कर दिया कि मध्यप्रदेश नये मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव राज्य की कमान संभालेंगे।

Name of the Chief Minister of Madhya Pradesh, who is the Chief Minister of Madhya Pradesh? Who is the new Chief Minister of Madhya Pradesh in 2024?

 

आपको बता दें कि पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद संभालने का रिकार्ड नहीं बना पाए। शिवराज सिंह चौहान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे 58 साल के मोहन यादव को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। मध्यप्रदेश में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री का ओहदा संभालेंगे। मोहन यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को करीबी माना जाता है और उन्हें शीर्ष पद के दोवदार के रूप में नहीं देखा जा रहा था। वह अन्य पिछड़ा वर्गसमुदाय से आते हैं, जिनकी संख्या राज्य की जनसंख्या में 48 प्रतिशत से अधिक है। 11 दिसम्बर 2023 को मुख्यमंत्री नामित होने के बाद मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट बरकरार रखी। पिछले महीने के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीती और कांग्रेस को 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

शपथ लेने के बाद तुरंत कार्यवाही

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही मोहन यादव ऐक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में धर्म स्थलों के लाउड स्पीकर पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। आदेशमें कहा गया है कि प्रदेश में धार्मिक एवं अन्य स्थलों पर नियमों के खिलाफ बजने वाले लाउड स्पीकरों पर प्रतिबंध रहेगा। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉं मोहन यादव ने शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यभार संभालते ही धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर निर्धारित मापदंडो से ज्यादा आवाज में बजाए जाने वाले लाउडस्पीकरों कर प्रतिबंध लगाये जाने के आदेश जारी कर दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post