Telangana Election Result

MP Congress Candidate List 2023 || Madhya Pradesh Congress Candidate List PDF

Mp Congress 144 Candidate lIsts-मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा हो गयी है जल्द ही मतदान होने को है ऐसे प्रदेश की कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है। MP Congress Candidate List 2023

Mp Congress candidates List News

नवरात्रि के पहले ही दिन कांग्रेस की ओर से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा से प्रत्साशी बनाया गया है।पार्टी की इस पहली सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। अधिकतर मौजूदा विधायकों की सीटों को यथावत रखा गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को लहार से, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राऊ, लाखन सिंह यादव को भितरवार, जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ और कमलेश्वर पटेल को सिंहावल से प्रत्याशी बनाया गया है। 

बुधनी विधानसभा सीट सेपार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुए टीवी अभिनेता विक्रम मस्ताल कोचुनावी मैदान में उतारा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अज सिंह राहुल चुरहट, पूव विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अमरपाटन और डॉ हिना कांवरे लांजी से प्रत्याशी बनाई गई हैं। पूर्व मंत्री बाला बच्चन राजपुर से , लखन घनघोरिया जबलपुर पूर्व , तरूण भनोत जबलपुर पश्चिम, ओंकार सिंह मरकाम डिंडोरी , सुखदेव पांसे मुलताई, प्रियव्रत सिंह कराड़ा शजापुर, सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ, डॉ विजय लम्मी सिंह साधौ महेश्वर, सचिन यादव कसारवद, उमंग सिंघार गंधवानी और सुरेंद्र सिंह बघेल कुक्षी से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post